बसंत पंचमी पर परमेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा एवं आरती संपन्न

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- बसंत पंचमी के अवसर पर परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली, भिलाई में प्रातः देवांगन समाज की ईष्ट देवी माता परमेश्वरी एवं माता सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा की। पूजा के पश्चात सामूहिक आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

         अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने बताया कि देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी का अवतरण दिवस बसंत पंचमी को पूरे समुदाय में श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर मनाया जाता है। इसी दिन से पूरे एक माह तक चलने वाले परमेश्वरी महोत्सव की शुरुआत होती है। देवांगन समाज में प्रदेश, जिला, ब्लाक, मंडल एवं ग्राम इकाई पर समारोह का आयोजन कर माता परमेश्वरी की शोभा यात्रा निकालना, हवन पूजा, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक तथा सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं। उन्होंने देवांगन समाज के सभी लोगों को माता परमेश्वरी के अवतरण दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर देवांगन समाज के आदि पुरुष दीपचंद एवं आदि माता हरिणी का स्मरण कर उनका जयकारा लगाया गया।

        इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष टेसू राम देवांगन, मंदिर प्रभारी राजू देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, सत्यपाल देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, जीतेन्द्र बांकुरे, रामगोपाल देवांगन, जयश्री देवांगन, कल्पना रुपलाल देवांगन, रामानंद देवांगन, श्रवण देवांगन, होमलाल आदि सहित श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top