बड़े उरला में शाला प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, न्योता भोज का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- शासन के निर्देशानुसार मिडिल स्कूल बड़े उरला में शाला प्रबंधन समिति की चतुर्थ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पाठ्यक्रम की पूर्णता एवं उसकी पुनरावृत्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी का आयोजन बड़े उरला स्थित मिडिल शाला, मिनीमाता स्कूल एवं प्रायमरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। साथ ही गणतंत्र दिवस का पर्व प्रभात फेरी के उपरांत हर्षोल्लास के साथ मनाने का भी निर्णय लिया गया।

             इस अवसर पर विद्यालय के सहकर्मी इंदुप्रभ साहू ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अतिरिक्त पोषण अंतर्गत विद्यार्थियों को खीर, पूरी, बड़ा एवं आलू-छोले की सब्जी का न्योता भोज कराया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रतनलाल गिलहरे, बीबी वर्मा, हृदयराम गिलहरे, इतवारी राम बघेल, लुकेश साहू, बादल हरवंश, भारती अंसारी, उमा हरबंश सहित विद्यालयीन स्टाफ पवन गुरुपंच, प्रेमलता साहू, पूर्णेन्द्र पाल, इंदुप्रभा साहू, आरती यादव, फुलमनी महेश्वरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top