आदिवासी पारा में सार्वजनिक शेड निर्माण का भूमिपूजन, सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा नया केंद्र

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- आज ग्राम पोटियाडीह में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने आदिवासी पारा में प्रस्तावित सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामीणजनों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक श्री साहू ने भूमिपूजन उपरांत कहा कि यह सार्वजनिक शेड सामाजिक एकजुटता को मजबूत करेगा और ग्रामवासियों के लिए एक उपयोगी सामुदायिक स्थल सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि शेड का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक आयोजनों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा, जिससे विशेषकर आदिवासी पारा के लोगों को सुविधा मिलेगी।

          उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। “जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारा दायित्व है। यह शेड ग्राम के सामाजिक जीवन को नई गति देगा और सहभागिता को बढ़ाएगा,” विधायक ने कहा।

        कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमिपूजन के साथ ही ग्राम पोटियाडीह में विकास की एक और कड़ी जुड़ी, जिससे सामुदायिक गतिविधियों को सुदृढ़ आधार मिलेगा और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , संत कुमारी साहू , श्रीमती शिवबती साहू सरपंच , शिशुपाल सतनामी , ऋषभ ठाकुर , राजीव गिरी गोस्वामी ,खोरबाहरा राम ध्रुव , अंकुरपुरी गोस्वामी , नरेंद्र कांकेरिहा , सीताराम ध्रुव , ऋतुकुमार साहू , हेमंत कुमार साहू , नूतन ध्रुव , रोहित कुमार ध्रुव , प्रेमलाल ध्रुव , विक्रम साहू , तेज प्रताप साहू , योगेश साहू , ओंकार ध्रुव , नुतन ध्रुव साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top