छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने भाजपा कार्यालय कुरूद,...
कुरूद:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने भाजपा कार्यालय कुरूद, तहसील साहू समाज भवन कुरूद एवं डबरापारा कुरूद में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
ध्वजारोहण के पश्चात मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह संदेश देता है कि देश की असली ताकत उसके नागरिकों में निहित है। संविधान हमें समान अधिकार प्रदान करता है और साथ ही हमारे कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र में रहते हुए नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन हमें हमारे मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का अवसर देता है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राष्ट्र की एकता, विविधता और संस्कृति का सम्मान करते हुए हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में निरंतर योगदान देते रहेंगे।


No comments