बिजली बिल भुगतान में लापरवाही पड़ेगी भारी, जे.ई. सिन्हा ने उपभोक्ताओं से की अपील...

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विद्युत विभाग कुरूद के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) श्री सिन्हा ने उपभोक्ताओं को आवश्यक सूचना देते हुए कहा है कि सभी उपभोक्ता प्रत्येक माह अपने बिजली बिल का भुगतान निर्धारित अंतिम तिथि तक अनिवार्य रूप से करें। समय पर बिल जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता की मीटर सप्लाई बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाया राशि जमा करने के बाद भी सप्लाई तभी चालू की जाएगी, जब उपभोक्ता द्वारा विद्युत कार्यालय में इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मीटर से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या सील तोड़ने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

     जे.ई. सिन्हा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करें और विभागीय नियमों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top