Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किसानों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ किसान यूनियन (गैर राजनीतिक संगठन), जिला धमतरी द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ किसान यूनियन (गैर राजनीतिक संगठन), जिला धमतरी द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।  धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि जिले में कई किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो रहे हैं। किसान यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि अब तक जिन किसानों का धान सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पाया है, उनके टोकन तत्काल उपलब्ध कराकर धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। कई किसानों के ऑनलाइन टोकन शासन के आदेश पर बंद कर दिए गए हैं, जिससे वे धान बेचने में असमर्थ हैं। ऐसे किसानों को बिना देरी के टोकन जारी कर धान खरीदी की जाए।संगठन ने यह भी मांग की है कि जिन किसानों का एक बार टोकन कट चुका है, लेकिन दूसरा टोकन नहीं कट पाया है, जबकि एग्री स्टैक, ऋण पुस्तिका एवं गिरदावरी में उनकी भूमि का सत्यापन हो चुका है, उन्हें भी पूरी जमीन का धान बेचने का अवसर दिया जाए।

       किसान यूनियन ने घर-घर जाकर किए जा रहे भौतिक सत्यापन और समर्पण की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी किसानों को संदेह की दृष्टि से देखना और उन्हें धान विक्रय से वंचित करना अनुचित है। ऐसे भौतिक सत्यापन और समर्पण की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए।इसके साथ ही सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने तथा मृत किसानों के वारिसों से मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सोसायटी पंजीयन के आधार पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मांग भी की गई है।किसान यूनियन ने सरकार से आग्रह किया है कि किसानों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल हस्तक्षेप कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न रहे। 
     

      इस कार्यक्रम में जिला सह मंत्री नरेन्द्र ओझा साहू, जिला सचिव  दुलार सिंह, जिला उपाध्यक्ष लोकराम चंद्राकर,  जिला संयोजक ललित सिन्हा, जिला कार्यालय मंत्री  दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष सिद्धू वैष्णव, जिला महिला प्रमुख  सुनीता साहू, छत्तीसगढ़ किसान यूनियन लीलाराम, जिला प्रमुख धनाराम, नगरी किसान संघर्ष समिति  रामनारायण साहू, जगनाथ मंडावी, कमलेश मंडावी कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष  ठाकुर राम मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष लोमन साहूअन्य सदस्य प्रदीप चंद्राकर, राजकुमार चंद्राकर, संजय चंद्राकर, गोविंद उत्तम साहू, गगाधर साहू, सेवकराम साहू, संताराम साहू, लोकराम मिश्रा, कमलेश पेमलाल, लोभराम साहू, लिलेक साहू, इंदरराम, लोहराम मिश्रा, सोमकुंवर ध्रुव, दिलेश्वर साहू, धर्मजीत राजपूत ध्रुव, भवानी हेमवानी ध्रुव, यशोदा साहू, दुलार सिंह (गनियारी) उपस्थित थे।

No comments