मड़ाई से मजबूत होती है सामाजिक एकता और भाईचारा – कृष्णकांत साहू

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विकासखंड कुरूद के ग्राम मौरी खुर्द में आयोजित पारंपरिक मड़ाई मेले में साहू समाज के तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मड़ाई छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जो हमारी आस्था और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मड़ाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोककला, लोकगीत, लोकनृत्य और लोकजीवन का अनूठा संगम है। इस अवसर पर लोकदेवताओं की आराधना की जाती है तथा देवी-देवताओं का भव्य जुलूस निकाला जाता है। ग्राम देवताओं को प्रसन्न करने एवं बुरी शक्तियों से बचाव के लिए फेरा जैसे विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

           कृष्णकांत साहू ने कहा कि मड़ाई मेला दोस्तों, रिश्तेदारों एवं दूर-दराज से आए लोगों के मिलने-जुलने का अवसर प्रदान करता है, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। मड़ाई के साथ लगने वाले बड़े बाजार में छत्तीसगढ़ी व्यंजन, झूले, खिलौने एवं अन्य सामग्रियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं।उन्होंने कहा कि नाचा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के वातावरण को उल्लासपूर्ण बना देते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष कृपा राम साहू, केशव साहू, कामता यादव, चंद्रकुमार साहू, त्रिभुवन साहू, सुरेंद्र साहू, मनोज साहू, अशोक साहू, हीरा यादव, कमलेश साहू, सुखीराम ध्रुव, बंशीलाल सहित सर्व समाज के प्रमुखजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top