छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी :- विधानसभा के डुबान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक ओंकार साहू की...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधानसभा के डुबान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक ओंकार साहू की पहल पर हल्बा मेन रोड से मोंगरागहन होते हुए कोरेगांव बी तक 6.35 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही थी।
विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से सतत पत्राचार और संवाद किया तथा शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से 6.35 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई और अब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विधायक साहू ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, साथ ही कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं को भी गति मिलेगी। इस उपलब्धि पर डुबान क्षेत्र के जयंत नेताम, तानाजी राव रणसिंह (जोन अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी), तिलक निषाद (विधायक प्रतिनिधि), मोती यादव, रमेश कौशिक, दिलीप ठाकुर, हरीश यादव, गोलू खान (उपसरपंच तिर्रा), थानुराम मरकाम, मणि साहू, विजय, सत्यवान ध्रुव, असवल साहू, भरत साहू, बालसिंह पटेल, द्वारका पटेल, देवनारायण निषाद, रोशन नेताम, सियाराम मंडावी, गया राम पटेल, उदय निषाद, भागवत राम, शिवराम, सालिक राम, नानुराम, बिजेराम सहित समस्त डुबानवासियों ने विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में डुबान क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।


No comments