Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनपद पंचायत के कर्मचारी ने शिक्षकों और बच्चों से किया दुर्व्यवहार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद का तकनीकी सहायक नगमा फातिमा ने शासकीय प्राथमिक शाला उमरदा मे जाकर शिक्षको और बच्चो अभद्र भाष...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद का तकनीकी सहायक नगमा फातिमा ने शासकीय प्राथमिक शाला उमरदा मे जाकर शिक्षको और बच्चो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी और गाली गलौच किया गया। दोपहर लगभग 1:15 बजे तकनीकी सहायक स्कूल पहूचकर वहा के शिक्षको यह बोलते हुए कि बच्चे को बिठाकर नही रख सकते हो तमीज नही है क्या।इस पर प्रधान पाठक ने बताया कि अभी लंच का अवकाश है मैडम।इतने मे तकनीकी सहायक तमतमा कर बोलने लगे कि मै जनपद का अधिकारी हू मुझे सिखावोगे यह कहकर प्रधानपाठक को धमकाने लगे एवं बच्चो को भी अपशब्द गाली गलौच करने लगे इसी बीच वहा के शिक्षक ने जब गाली गलौच करने से मना किया तो उसको भी बद्तमीज कहकर गाली गलौच करने लगे।

           जब गाली गलौच कर रहे थे तो उस समय सभी बच्चे रसोईया प्रधानपाठक एवं शिक्षक उपस्थित था । जो देखा एवं सुना है।घटना के ही समय तुरंत इसकी सूचना एस डी एम सर कुरूद एवं बीईओ  कुरूद को फोन के माध्यम से दिया गया। शिक्षक संगठन कुरूद के द्वारा एस डी एम कुरूद,सीईओ कुरूद बीईओ कुरूद एवं विधायक कुरूद ञापन देकर निष्पक्ष जाच कर तकनीकी सहायक के खिलाफ कडी कार्यवाही करने का आवेदन दिया गया।02 दिवस के भीतर कार्यवाही नही होने पर शिक्षक संगठन द्वारा जनपद पंचायत का घेराव करने का चेतावनी दिया गया है।

No comments