Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज में ‘ग्रेस कार्निवल 2026’ का आयोजन, वार्षिक उत्सव आज

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:-  ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर (छत्तीसगढ़) में ‘ग्रेस कार्निवल 2026’ के अंतर्गत वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन शुक्रवा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर (छत्तीसगढ़) में ‘ग्रेस कार्निवल 2026’ के अंतर्गत वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे से किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक माननीय इंद्र कुमार साहू शामिल होंगे।

            कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी (जीसीई, अभनपुर) एवं आईटीआई अभनपुर के प्राचार्य श्री राकेश करश ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

No comments