छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क बगौद में गुरुवार रात लगभग 8 बजे वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक आग लग गई। घ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क बगौद में गुरुवार रात लगभग 8 बजे वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक आग लग गई। घटना में तीन श्रमिकों के हाथ एवं पैर झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरूद भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति सामान्य है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल का निर्माण किया जाता है। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कुरूद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम तत्काल बगौद साल्वेंट प्लांट पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।


No comments