छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी :- धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के सतत प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला धमतरी के बेन्द्रा–नवागांव ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के सतत प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला धमतरी के बेन्द्रा–नवागांव मार्ग के किमी 1/2 से 3/8 (कुल 2.80 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति (मद क्र. 2521) प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी की लहर है और आमजन को बेहतर सड़क सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य खिलेंद्र ध्रुव ने इस स्वीकृति के लिए धमतरी विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं सक्रिय पहल के कारण ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने इस उपलब्धि विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया। ध्रुव जी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।


No comments