छत्तीसगढ़ कौशल न्युज जांजगीर-चांपा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व एवं कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रता...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
जांजगीर-चांपा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व एवं कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार (च) के वार्ड क्रमांक 11 के पंच लकेश लहरे को भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लकेश लहरे की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों, क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकाम नाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर जनसेवा करते रहेंगे।
गौरतलब है कि लकेश लहरे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और आम जनता के साथ उनके मधुर संबंध रहे हैं। उनकी सक्रियता, कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।अपनी नियुक्ति पर लकेश लहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसे वे पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


No comments