Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

चना मिजाई का जायजा लेने पहुंचे विधायक ओंकार साहू, किसानों की मेहनत की सराहना

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज अपने गृह ग्राम आमदी स्थित निजी खेत में चल रही चना मिजाई का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज अपने गृह ग्राम आमदी स्थित निजी खेत में चल रही चना मिजाई का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खेतों में कार्यरत किसानों से मुलाकात कर उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। खेतों में गूंजती मशीनों की आवाज़ और किसानों की अथक मेहनत को देखकर विधायक श्री साहू ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि और विकास की असली नींव हमारे गांव और किसान ही हैं। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात परिश्रम कर अन्न उत्पादन करते हैं, जिससे समाज और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है।

        विधायक ने किसानों से फसल की स्थिति, उत्पादन और बाजार व्यवस्था को लेकर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

No comments