Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Breaking.. भारत माला घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 66 लाख नकद और 37 किलो चांदी बरामद

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहम खुलासे किए ह...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहम खुलासे किए हैं। ED के रायपुर ज़ोनल कार्यालय द्वारा अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, चांदी और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। ED के आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, तलाशी के दौरान 66.9 लाख रुपये नकद, करीब 37.13 किलोग्राम चांदी (ईंटें व आभूषण), इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त किए गए। एजेंसी ने बताया कि ये सभी बरामदियां जांच में अहम साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल की जाएंगी।

        कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत की गई है। यह जांच ACB/EOW, रायपुर द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई, जिसमें अभनपुर के तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) निर्भय साहू सहित अन्य आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता, 1860 के तहत मामला दर्ज है।जांच में सामने आया है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर अवैध मुआवज़ा हासिल किया गया। आरोप है कि अधिसूचना के बाद भूमि स्वामित्व में बदलाव, जमीन के कृत्रिम टुकड़े कर मुआवज़ा बढ़ाना और खसरा रिकॉर्ड में छेड़छाड़ जैसे तरीकों से अतिरिक्त राशि ली गई।

      ED के अनुसार, यह पूरी राशि ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ की श्रेणी में आती है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।

No comments