छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिले के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती में 24 अप्रैल से सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ की जाएगी। समिति...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिले के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती में 24 अप्रैल से सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ की जाएगी। समिति में पहले से ही रबी फसल 2026 के तहत पंजीकृत किसानों से चना खरीदी का कार्य जारी है, जो प्रति एकड़ 6 क्विंटल की सीमा के साथ 5875 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 6773 क्विंटल चना की खरीदी हो चुकी है, जिसकी कुल राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है। जिला विपणन धमतरी द्वारा सरसों खरीदी के लिए समिति को 400 नग बारदाना उपलब्ध कराया गया है। सरसों की खरीदी प्रति एकड़ 5 क्विंटल की सीमा के साथ 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
चना के परिवहन के लिए अभी भी लगभग 823 क्विंटल माल शेष है। किसानों को चना खरीदी की राशि का भुगतान भी धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है।समिति के सीईओ नरेंद्र कुमार साहू ने किसानों से अपील की है कि खरीफ फसल 2026 के लिए खाद, बीज और दवाई हेतु समय पूर्व ऋण आवेदन समिति में जमा करें, ताकि भीड़भाड़ और असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने अल्पकालीन, मध्यमकालीन और दीर्घकालीन ऋण के लिए अधिक से अधिक किसानों से आवेदन करने का आग्रह किया है।


No comments