Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज में ‘ड्रोन एवं एयरो मॉडलिंग’ कार्यशाला संपन्न, एयर शो में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी उड़ान

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (20 से 22 अप्रैल 2026) ‘ड्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (20 से 22 अप्रैल 2026) ‘ड्रोन एवं एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप’ का गरिमामय समापन हुआ। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक के सिद्धांतों को समझने के साथ-साथ स्वयं फ्लाइंग मॉडल तैयार कर अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अरुणा राणा एवं श्री जयदीप सिन्हा ने एयरोडायनामिक्स के मूल सिद्धांतों तथा “फिजिक्स ऑफ फ्लाइट” पर विस्तार से जानकारी दी और ड्रोन तकनीक के भविष्य में बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला।दूसरे दिन आयोजित प्रायोगिक सत्र में विद्यार्थियों ने समूहों में कार्य करते हुए ड्रोन एवं एयरो मॉडल्स की असेंबलिंग सीखी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक स्पीड कंट्रोलर (ESC), मोटर्स, सेंसर्स और रिमोट कंट्रोल सिस्टम के समन्वय को विस्तार से समझाया गया।

          कार्यशाला के अंतिम दिन कॉलेज परिसर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार ड्रोन एवं रिमोट कंट्रोल विमानों ने जब आसमान में उड़ान भरी तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। टेक-ऑफ, संतुलन और सफल लैंडिंग के प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया।संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना संस्थान का उद्देश्य है और ड्रोन तकनीक रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। को-डायरेक्टर श्रीमती भारती शुक्ला ने कौशल विकास को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अनुराग जैन ने इसे स्टार्टअप के लिए नए अवसरों का द्वार बताया, वहीं प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

       कार्यक्रम का संचालन सुश्री मीनल सिंह एवं श्रीमती हेमलता साहू ने किया। अंत में सुश्री मोनिका साहू ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री तीरथ साहू, श्री अनिल साहू, श्री नीरज शर्मा, सुश्री अदिति पांडेय एवं सुश्री लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा।मीडिया प्रभारी डॉ. मुक्ता कौशिक ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी ऐसे तकनीकी एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments