Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

इंदौर में आयोजित वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में रंजना साहू की सहभागिता, संगठनात्मक मजबूती पर मिला प्रशिक्षण

छत्तीसग़ढ कौशल न्युज  धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत पश्चिम मध्...


छत्तीसग़ढ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत पश्चिम मध्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन इंदौर (मध्यप्रदेश) के डेली कॉलेज में किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सहभागिता की।कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक सुदृढ़ता, नेतृत्व विकास और प्रभावी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और समसामयिक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

        इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति और संगठन के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यह केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि कौशल, दक्षता और आत्मविश्वास विकसित करने की सशक्त प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और योजनाओं को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे समाज के बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा और संवाद भी हुआ, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नई रणनीतियों की जानकारी मिली।यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

No comments