डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्राम मुड़पार में आयोजन, सरपंच ने बताया संविधान का महत्व

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मुड़पार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच मनोज यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और कानून, अर्थशास्त्र व राजनीति में गहन ज्ञान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे, जिनके नेतृत्व में भारत का संविधान तैयार हुआ। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत और समावेशी संविधानों में से एक है, जिसमें मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्व शामिल हैं, जो सभी नागरिकों को समान अवसर और अधिकार प्रदान करते हैं।

      सरपंच ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में न्याय, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी। साथ ही महिलाओं, मजदूरों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े, जिससे भारत एक समतामूलक और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा, समानता और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top