छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - रत्नाबांधा से मुजगहन तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने स्थल निरी...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- रत्नाबांधा से मुजगहन तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, समयसीमा एवं पेड़ों की कटाई से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
विधायक श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
श्री साहू ने कहा कि यह 4-लेन सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे धमतरी क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments