Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होंगे वृहद कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर देशभर में उत्सव मनाने की तैयारी के बीच धमतरी जिले में भी वृहद कार्यक्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर देशभर में उत्सव मनाने की तैयारी के बीच धमतरी जिले में भी वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकी शिवराज शाह ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है, जो न केवल अवसरों के नए द्वार खोलता है बल्कि सत्ता के केंद्र को अधिक समावेशी बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से नीति निर्माण में महिलाओं की सीमित भागीदारी रही है, जिसे यह अधिनियम बदलते हुए उन्हें निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान दिलाएगा।

         भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि महिला नेतृत्व अपने साथ जमीनी अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण लेकर आता है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में नीतियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और देशभर की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इसे सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत बताया।वहीं किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

         बैठक में धमतरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के लिए अर्चना चौबे को प्रभारी एवं प्रेमलता नागवंशी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता यादव, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा, मंडल अध्यक्ष पूजा कुंजाम, चिलेश्वरी साहू, रुक्मणी सोनकर, संगीता जगताप, दमयंती गजेंद्र, आशा लोधी, रितिका यादव, विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, भारती साहू, चंद्रभागा साहू, सुशीला तिवारी, अनीता सोनकर, रीता बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments