छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के तहत जनपद पंचाय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने गगरेल मंडल के ग्राम बोरीदखुर्द में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों से संवाद किया। 7 से 12 अप्रैल तक चले इस अभियान में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों का सम्मान किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, भूमिहीन किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
अंगिरा ध्रुव ने कहा कि ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।”अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।


No comments