Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मनरेगा से बदल रही ग्रामीण तस्वीर...भोथली में श्रमिकों को लगातार मिल रहा रोजगार, जल संरक्षण को लेकर बढ़ी जागरूकता

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्राम पंचायत भोथली में ग्रामीण विकास और रोजगार स...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्राम पंचायत भोथली में ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के जरिए बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जहां ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं गांव के आधारभूत विकास कार्यों को भी नई गति प्राप्त हो रही है।मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुंती देवांगन ने कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा योजना के महत्व, श्रमिकों के अधिकार, पारदर्शिता और नियमित सहभागिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान मनरेगा तकनीकी सहायक प्रियंका यादव ने योजना में हुए नवीन तकनीकी बदलाव, डिजिटल प्रक्रिया और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता से जुड़ी जानकारियां श्रमिकों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाई। उन्होंने बताया कि तकनीक के उपयोग से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ी है और श्रमिकों को समय पर लाभ मिल रहा है।

          ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच श्री योगेश साहू ने ग्रामीणों को वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्षा जल केवल तालाबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा निर्माण और वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जल बचाना केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। यदि आज से गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में जल संकट और अधिक गहराने की संभावना है।

          कार्यक्रम में उपसरपंच पोखराज नेताम, रोजगार सहायक वेद प्रकाश अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक उपस्थित रहे।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत भोथली में मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलने से पलायन में कमी आई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। साथ ही ग्रामीण अब जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों को लेकर भी उत्साहपूर्वक आगे आ रहे हैं। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांव में रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का सकारात्मक मॉडल विकसित होता दिखाई दे रहा है।

No comments