Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई भाजपा की आईटी सेल, सोशल मीडिया पर कर रही षड्यंत्र – खिलेंद्र ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि देश के लोकप्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि देश के लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच मजबूत हो रहे जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह घबराई हुई है। यही कारण है कि भाजपा की आईटी सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुनियोजित तरीके से राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का अभियान चला रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एवं दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता और जननेता विजय थलापति से जुड़े वीडियो और पोस्ट को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कराने, उनकी पहुंच कम करने और फर्जी रिपोर्टिंग के माध्यम से दबाने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सीधा हमला है।

          खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि जब-जब राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीब वर्ग की आवाज मजबूती से उठाते हैं, तब भाजपा की बेचैनी बढ़ जाती है। जनता के मुद्दों पर लगातार मुखर रहने वाले राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा आईटी सेल दुष्प्रचार, ट्रोलिंग और फर्जी अभियानों का सहारा ले रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज को दबाने की इस मानसिकता का पुरजोर विरोध करती है। सोशल मीडिया जनता से संवाद का सशक्त माध्यम है, लेकिन भाजपा इसे नफरत और दुष्प्रचार फैलाने का हथियार बना रही है।

           खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव या षड्यंत्र से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी के विचार, संघर्ष और जनहित की राजनीति को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा जनता आने वाले समय में लोकतंत्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।

No comments