छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला में 21 जून 2026 को योग दिवस का आयोज...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला में 21 जून 2026 को योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुरणेंद्र पाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
पूर्व प्रधान पाठक पवन गुरूपंच ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने का प्रभावी माध्यम है। वहीं प्रधान पाठक प्रेमलता साहू ने विद्यार्थियों एवं पालकों से योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एकलव्य साहू, इंदप्रभा साहू, आरती यादव, फुलमनी माहेश्वरी सहित विद्यालय के विद्यार्थी, पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह आयोजन प्रेरणादायी एवं सफल रहा।


No comments