Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी सम्मानित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सप्तशक्ति सेवा समिति, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित महिला एवं युवती रक्तदात...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सप्तशक्ति सेवा समिति, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित महिला एवं युवती रक्तदाता सम्मान समारोह में लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।संस्था को यह सम्मान समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

                 इस अवसर पर लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। संस्था ने भविष्य में भी इस अभियान को और अधिक व्यापक रूप से संचालित करने तथा युवाओं एवं महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।संस्था का मानना है कि "रक्तदान महादान है – आपका एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।" इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था लगातार कार्य कर रही है।सम्मान प्राप्त होने पर लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी ने सप्तशक्ति सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों एवं सहयोगियों का अभिनंदन किया तथा आमजन से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।

No comments