छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम पूरेना स्थित अंगारमोती दाई प्रांगण में रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम पूरेना स्थित अंगारमोती दाई प्रांगण में रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत कुरूद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, कोलियारी के प्राधिकृत अधिकारी गोविंद सिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि विजय साहू, पंचम पाल, उपसरपंच ईश्वर निषाद, पंच देवनारायण साहू, बालमुकुंद साहू, राकेश पाल, प्रकाश निषाद, पीतांबर निषाद, रवि टंडन, रोमन टंडन, धर्मेंद्र, टेकराम निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।


No comments