Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD: सिविल अस्पताल में पार्षद से दुर्व्यवहार का मामला, बीएमओ ने स्टाफ नर्स को लगाई फटकार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स द्वारा नगर पालिका पार्षद एवं उन...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स द्वारा नगर पालिका पार्षद एवं उनके परिजनों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार, एक पार्षद अपने परिवार के सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुरुद लेकर पहुंचे थे। इस दौरान आपातकालीन वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स द्वारा कथित रूप से गैर-जिम्मेदाराना और असहयोगात्मक व्यवहार किया गया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

              घटना से आहत पार्षद ने मामले की शिकायत बीएमओ से की। शिकायत प्राप्त होते ही बीएमओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स को बुलाया और मरीजों तथा उनके परिजनों के प्रति शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

            बीएमओ ने स्पष्ट कहा कि सिविल अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज और उसका परिजन सम्मानजनक व्यवहार का अधिकारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा प्राप्त होती हैं तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार रखने की सलाह दी है।

No comments