Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

योग हमारी संस्कृति और स्वस्थ जीवन का आधार - अंगिरा ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम अरौद ली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किय...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम अरौद ली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग एवं प्राणायाम से हुई। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई।

            मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ, निरोगी और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग न केवल शारीरिक बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

       इस अवसर पर सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी साहू, सरपंच प्रतिनिधि दीपक साहू, उमेंद्र सिन्हा, करण साहू (रुद्री), शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील निषाद, पुरण सिंह ध्रुव, तोमेश साहू, डोमारु सिन्हा, हाई स्कूल प्राचार्य अतुल राणशींग, रवि शांडिल्य, लीना कंवर, लतारानी, रामेश्वरी, रोहित गंगेश, सुलोचना साहू, अनिल कुम्भज, लक्ष्मी ध्रुव, देवलाल, पुष्परेखा कंवर सहित प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा दूसरों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लि

No comments