छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत पूर्व जनपद पंचायत सदस्य जागेश्वरी महेंद्र साहू द्वारा माथे पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को नई पुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया।
पूर्व जनपद पंचायत सदस्य कुरूद श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन में आगे बढ़े।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नवप्रवेशी बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


No comments