छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में ग्राम पंचायत मुल्ले में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘स्वामी विवेक...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में ग्राम पंचायत मुल्ले में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘स्वामी विवेकानंद वाचनालय’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरपंच जय श्री संदीप डहरिया एवं ग्राम पंचायत के पंचों ने कहा कि यह वाचनालय गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।
वाचनालय में UPSC, CGPSC, व्यापम, रेलवे, SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में गांव को नई दिशा देने का कार्य करेगी।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वाचनालय का उद्देश्य युवाओं में अध्ययन की रुचि बढ़ाना तथा उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सिर्री मंडल अध्यक्ष डॉ. लोकेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र साहू, मंडल सहप्रभारी जीवन साहू, जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू, जनपद प्रतिनिधि प्रीतम साहू, विनय मोरखे, सरपंच प्रतिनिधि संदीप डहरिया, चंद्रकुमार गंजीर, डॉ. सुशांत, अर्जुन सोनवानी, प्रिंस बांधे, प्रकाश कोठरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।अतिथियों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वाचनालय ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होगा और शिक्षा के माध्यम से गांव के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


No comments