Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाती सोसाइटी में 1000 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- भारत सरकार की सहकारिता एवं कृषि भंडारण को सुदृढ़ बनाने की पहल के तहत धमतरी जिले की छाती प्राथमिक कृषि साख सहका...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारत सरकार की सहकारिता एवं कृषि भंडारण को सुदृढ़ बनाने की पहल के तहत धमतरी जिले की छाती प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में 1000 मेट्रिक टन क्षमता के आधुनिक अन्न भंडारण गोदाम के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उप पंजीयक, जिला विपणन अधिकारी, एनसीसीएफ (NCCF) के अधिकारी तथा समिति अध्यक्ष श्री ललित साहू सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। प्रस्तावित गोदाम का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जाएगा। योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से अनुदान प्रदान किया जाएगा, जबकि शेष राशि समिति को ऋण के माध्यम से वहन करनी होगी।

      निर्माण के बाद इस गोदाम में किसानों से खरीदे गए चना, सरसों, मसूर सहित अन्य कृषि उपज का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान समिति में खाद वितरण व्यवस्था एवं उपलब्ध स्टॉक का भी अवलोकन किया गया।समिति के अधिकारियों का कहना है कि गोदाम निर्माण से किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही समिति की भंडारण क्षमता बढ़ेगी, जिससे सहकारिता को मजबूती मिलेगी और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह परियोजना सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

No comments