Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सरकारी रिकॉर्ड में सेमरा (बी), प्रेस विज्ञप्ति में सेमरा (डी) क्यों? झूठे दावों से सच नहीं बदलेगा - खिलेंद्र ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत पु...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का श्रेय लेने को लेकर महापौर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धमतरी विधायक ओंकार साहू के लगातार प्रयासों से ढीमरटीकूर, मोंगरागहन, सेहराडबरी, कोड़ेगांल (रै) और सेमरा (बी) सहित विभिन्न गांवों में पुल-पुलिया निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

            खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि हाल ही में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सेमरा (डी) का उल्लेख कर विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास किया गया, जबकि सरकारी रिकॉर्ड और प्रशासनिक स्वीकृति में स्पष्ट रूप से सेमरा (बी) का नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को बदलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन झूठे दावों से सच्चाई नहीं बदलेगी।उन्होंने कहा कि विधायक ओंकार साहू ने विधानसभा से लेकर विभागीय अधिकारियों और शासन स्तर तक लगातार इस मुद्दे को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप वर्षों से बाढ़ के दौरान आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने जा रही है। ऐसे में इन विकास कार्यों का श्रेय किसी अन्य द्वारा लेना उचित नहीं है।

            कांग्रेस नेता ने महापौर पर शहर की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि खराब सड़कें, जल निकासी, पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। ऐसे में ग्रामीण विकास कार्यों का श्रेय लेने की राजनीति करने के बजाय शहरी विकास पर ध्यान देना चाहिए। खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति में विश्वास करती है और विधायक ओंकार साहू धमतरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने महापौर से जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने और अपने अधिकार क्षेत्र के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

No comments