Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सहकारी सप्ताह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 13 जुलाई के विधानसभा घेराव की भी बनी रणनीति

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा के मंडपम में आयोजित सहकारी सप्ताह एवं सहकारी सम्मेल...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा के मंडपम में आयोजित सहकारी सप्ताह एवं सहकारी सम्मेलन में पूरे प्रदेश से सहकारिता जगत से जुड़े हजारों लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में शाखा संबलपुर के प्राधिकृतगण, समिति प्रबंधक एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, प्रदेश के पांचों जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों और समितियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

      इस दौरान छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा कर्मचारियों की लंबित चार सूत्रीय मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा अब तक मांगों पर निर्णय नहीं लिए जाने के कारण 13 जुलाई 2026 को विधानसभा मानसून सत्र के दौरान रायपुर में विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी जिलों में कर्मचारियों को संगठित कर अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।उक्त जानकारी नरेंद्र कुमार साहू, समिति प्रबंधक, छाती ने दी।

No comments