Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नकटी गांव की तरह कोलियरी में गरीबों का घर नहीं टूटने दूंगा, हर कीमत पर उनके साथ खड़ा हूं – विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब धमतरी जिले के ग्राम कोलियरी में अतिक्रमण हटाने की प्रशा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब धमतरी जिले के ग्राम कोलियरी में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक तैयारी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। राजस्व विभाग द्वारा 50 से अधिक मकानों को सरकारी भूमि से हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग और उनकी चिंता को देखते हुए धमतरी विधायक ओंकार साहू स्वयं ग्राम कोलियरी पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके आशियाने को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और वे उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।निरीक्षण के दौरान विधायक ओंकार साहू ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई नहीं की जाए तथा पहले ग्रामीणों की बात सुनी जाए और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

            विधायक ओंकार साहू ने कहा कि रायपुर के नकटी गांव की घटना के बाद कोलियरी के लोगों में भी भय व्याप्त है कि कहीं बिना उचित व्यवस्था के उनके मकानों पर भी बुलडोजर न चला दिया जाए। गरीब परिवारों को इस तरह डराकर और बेघर कर विकास नहीं किया जा सकता।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "भाजपा सरकार लगातार गरीबों को रुलाने और उनका आशियाना उजाड़ने का काम कर रही है। सरकार को गरीबों के सिर से छत छीनने की बजाय उनके  अधिकारों की चिंता करनी चाहिए। किसी भी गरीब परिवार के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

       विधायक ओंकार साहू ने कहा कि यदि प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था और न्यायसंगत प्रक्रिया अपनाए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई करता है, तो वे ग्रामीणों के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ मामले का समाधान निकालने और किसी भी परिवार को बेघर नहीं करने को कहा। मौके पर धमतरी ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ,  सरपंच ज्योति श्यामू सोनकर , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्रीराम ध्रुव , रुद्र सोनकर , प्रेम कुमार पटेल , बलराम ध्रुव , शेखर साहू , राम निवास, रूपेश कुमार , चेतन, केवरा साहू , नवदीप , हेमंत नेताम , ओंकार पटेल ,  फगेश्वर सोनकर , पुराण सोनकर , परमेश साहू , गिरधारी , राधिका , पुन्नी निषाद , कमला ध्रुव , कविता मेश्राम, प्रभा , पूर्णिमा साहू , कीर्ति साहू , हीरामणि साहू , रामनिवास साहू , त्रिजबाई साहू , भूमिजा साहू , प्रियांशु साहू , नीलेश्वर साहू , सुरेश साहू , सीमा सोनकर , धनीराम, उषा , खिलेश्वरी साहू ,  नेहा सोनकर , वासुदेव , परमिला ,  रोशनी , हिमांशु बेदबाई , ललिता साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments