Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पीएम श्री सेजेस कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नव-प्रवेशी बच्चों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) कुरुद में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय माहौल में...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) कुरुद में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय माहौल में 'शाला प्रवेश उत्सव' के रूप में बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां नए दाखिला लेने वाले बच्चों के चेहरों पर एक नई उमंग और उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्राकर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवब्रत साहू, पार्षद श्री अर्जुन ध्रुव, एसएमडीसी (SMDC) अध्यक्ष श्री प्रसन्न नायडू, सांसद प्रतिनिधि श्री कमल शर्मा एवं सदस्य श्री ऋषि सोनी मंच पर आसीन रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

परंपरागत तरीके से हुआ नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत

       सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे नव-प्रवेशी छोटे बच्चों का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया गया। अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को तिलक-वंदन कर, मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉपी व पेन उपहार स्वरूप भेंट किए। अपनी नई कक्षा और इस तरह के आत्मीय स्वागत से बच्चे बेहद आनंदित नजर आए।

मेधावी छात्रों और अभिभावकों का हुआ सम्मान

     इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि सफलता का परचम लहराने वाले इन विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा माहौल गौरवमयी हो उठा।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्राकर ने कहा, शिक्षा ही जीवन के विकास का मुख्य आधार है। पीएम श्री सेजेस कुरुद आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। नए बच्चों का स्कूल में स्वागत है, वे पूरी लगन से पढ़ाई करें। साथ ही, बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम लाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। आपकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर करने की प्रेरणा देगी।"

       विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवब्रत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, "स्कूल जीवन हमारे भविष्य की नींव रखता है। सेजेस विद्यालय मे बच्चों को हर आधुनिक सुविधा और बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणाम यह साबित करते हैं कि यहाँ के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत सही दिशा में है। अतिथियों द्वारा सभी नव-प्रवेशी बच्चों को नए सत्र की शुभकामना दिया ।"कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, जन-प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र व पालक गण उपस्थित रहे।

No comments