Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पर्यावरण दिवस पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वृक्षारोपण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में वृक्षारोपण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में वृक्षारोपण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। एक छोटे से पौधे को रोपकर उसका संरक्षण करना, उसे खाद-पानी देकर बड़ा करना और उसकी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

      महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने भी पौधारोपण करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी के लिए प्रेरणादायक अवसर है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. मुक्ता कौशिक, सह प्राध्यापक, रहीं। कार्यक्रम के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण तथा प्रकृति बचाने का संदेश दिया।

         पोस्टर प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. अपेक्षा पांडे, एसोसिएट प्रोफेसर, ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।प्रतियोगिता में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंजली देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी फाल्गुनी साहू द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि पुष्पांजलि साहू एवं ईशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

           कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनुराग जैन (सेक्रेटरी) एवं श्रीमती भारती शुक्ला (सह संचालक) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉ. निहारिका परिहार, डॉ. माया सोनकर, डॉ. डिंपल रेड्डी, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती वेणुका निषाद सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में वृक्षारोपण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

No comments