Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

तारुण्य वार्ता के माध्यम से मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ कुरुद के तत्वावधान में बी.आर.सी. भवन, कुरुद में "तारुण्य वार्ता –...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ कुरुद के तत्वावधान में बी.आर.सी. भवन, कुरुद में "तारुण्य वार्ता – मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं प्रतिभागियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के. बैस, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.के. साहू, बी.आर.सी. कुलेश्वर सिंहा, दीपमाला साहू, अरुणा नेताम, वीणा खत्री, बाल मुकुंद साहू, दीनानाथ पांडेय, पुसू दीवान एवं ललिता पटेल सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से विशेष रूप से पहुंचीं सुश्री हीना भेसले ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुली चर्चा से समाज में व्याप्त भ्रांतियां दूर होती हैं और किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

         मुख्य वक्ता डॉ. मंजूसा शर्मा एवं सुश्री पूजा उपाध्याय (सिविल हॉस्पिटल, कुरुद) ने मासिक धर्म स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।स्थानीय संघ कुरुद के ब्लॉक सचिव ऐश कुमार साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर संवाद करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता से समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, जिला प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

No comments