छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने सदर बाजार स्थित गोरे पान सेंटर पहुंचकर कुछ समय आम लोगों के बीच बिताया। इस दौरान उन्ह...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने सदर बाजार स्थित गोरे पान सेंटर पहुंचकर कुछ समय आम लोगों के बीच बिताया। इस दौरान उन्होंने पान सेंटर संचालक के साथ बैठकर पान का आनंद लिया और सहजता एवं अपनत्व के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की।विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि जनजीवन की असली खूबसूरती आम लोगों के बीच सहजता से घुलने-मिलने और उनके सुख-दुख को करीब से समझने में है। धमतरी शहर की गलियों और बाजारों में आम नागरिकों के साथ बिताए गए ऐसे आत्मीय पल सामाजिक जीवन को और समृद्ध बनाते हैं।
इस दौरान शहर, समाज और रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। विधायक श्री साहू ने कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी बातें सुनना और उनसे सीधे संवाद करना उनके लिए हमेशा विशेष अनुभव रहा है। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीयता, संवाद और विश्वास ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनना, उनके अनुभवों को समझना और उनके साथ खुशियां साझा करना भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनों के साथ बिताए ऐसे छोटे-छोटे पल जीवन में सहजता, अपनापन और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।


No comments