Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिस पवन खेड़ा को सोनिया गांधी तक नहीं जानती, उसकी क्या हैसियत जो देश के गृहमंत्री पर टिप्पणी करे - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी -: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी पर दिए गए अमर्यादित...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी -: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी पर दिए गए अमर्यादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कड़ा पलटवार किया है।श्रीमती साहू ने कहा कि पवन खेड़ा का बयान कांग्रेस की बौखलाहट और हताशा को दर्शाता है। जिस पवन खेड़ा को सोनिया गांधी तक नहीं जानती, उसकी क्या हैसियत जो देश के गृहमंत्री पर टिप्पणी करे। जिस प्रकार से कांग्रेस घुसपैठियों का समर्थन कर रही है और देश की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है, वह अत्यंत निंदनीय है।उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने 11 साल में देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है, नक्सलवाद और आतंकवाद पर नकेल कसी है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है। पवन खेड़ा को पहले अपनी पार्टी के 70 साल के काले कारनामों का हिसाब देना चाहिए।

           श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा हिंदू-मुस्लिम का राग अलापना और मुस्लिम घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करना, कांग्रेस के वोट बैंक की गंदी मानसिकता को उजागर करता है। देश की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। उन्होंने मांग की कि पवन खेड़ा अपने बयान के लिए देश के गृहमंत्री और देश की जनता से माफी मांगें।

No comments