छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर तहसील साहू समाज कुरूद की महिला पदाधिकारियों ने समाज सेवा और सुरक्षा के प्रत...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर तहसील साहू समाज कुरूद की महिला पदाधिकारियों ने समाज सेवा और सुरक्षा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कुरूद थाना परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं ने थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।थाना परिसर पहुंचीं साहू समाज की महिला पदाधिकारियों का पुलिस स्टाफ ने आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को कुमकुम-अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद जवानों का मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात और त्योहारों की परवाह किए बिना समाज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनकी ड्यूटी के कारण कई जवान त्योहारों पर अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते। ऐसे में समाज की बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिस जवानों को भाई का स्नेह और अपनत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर जुगल किशोर ध्रुव, प्रधान आरक्षक हरीश कुमार मेश्राम, प्रधान आरक्षक महेंद्र घिदौड़, आरक्षक मानक साहू, राजेश बंजारे, शैलेन्द्र बंजारे, महिला आरक्षक प्रेमलता यादव, महिला आरक्षक मोतिम ध्रुव एवं सैनिक सुदामा साहू उपस्थित रहे।तहसील साहू समाज की ओर से संगठन सचिव नंदिनी साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सरस्वती साहू, पूनम साहू, दूज बाई साहू, प्रीति साहू, मोनिका साहू एवं गुनेश्वरी साहू विशेष रूप से शामिल हुईं।तहसील साहू समाज अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि यह आयोजन पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय, सम्मान और भाईचारे का सुंदर संदेश देता है। कार्यक्रम में तहसील साहू समाज सचिव मन्नू लाल साहू, सहसचिव लोमश साहू एवं ज्ञानेश्वर साहू की भी उपस्थिति रही।


No comments