Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आमदी के वार्ड क्रमांक 15 में 57.72 लाख की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज आमदी:- नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 15 में 57.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

आमदी:- नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 15 में 57.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मुरलीधर साहू, उपाध्यक्ष श्री कोमल यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, सभापति उमानन्द कुम्भकार, नगर कांग्रेस कमेटी आमदी की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू एवं नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर उपस्थित रहे।

        इसके अलावा पार्षद त्रिभुवन मटियारा,  छबलू साहू, नारायण मटियारा, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती सरिता साहू, एल्डरमेन  असरु राम साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती अनीता ठाकुर तथा गणमान्य नागरिक भूषण साहू, तोषण माला, हीरालाल साहू, राजेश महेश्वरी एवं तरुण साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मुक्तिधाम का उन्नयन आम नागरिकों की आवश्यक सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। 57.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य से मुक्तिधाम में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नगर एवं गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री ओंकार साहू एवं नगर पंचायत आमदी के जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments