छत्तीसगढ़ कौशल न्युज पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत, मंडल मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभिया...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत, मंडल मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा पुरूर मंडल की कार्यशाला सामुदायिक भवन सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को व्यापक रूप से आमजन तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ता एवं मंडल प्रभारी कौशल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का जनसेवा काल सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा को राजनीति का माध्यम मानता है और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनेंगे।इस अवसर पर आदित्य सिंह पिपरे, जिला पंचायत सभापति तेज राम साहू, वरिष्ठ नेता यादव राम साहू, मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष महेत्तर नेताम, डामेश्वरी साहू, होमशंकर साहू, महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप गोल्डी साहू, कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में रेणुका गजेन्द्र, मीना सत्येंद्र साहू, संध्या साहू, हीरामणी साहू, उत्तरा मरकाम, आरती साहू, यालेश साहू, अजय साहू, संजय साहू, अजेन्द्र साहू, शैलेन्द्र सिंह सोरी, हेमंत साहू, राजेन्द्र प्रसाद साहू, जागेश्वर साहू, ताम्रज सिन्हा, मिथलेश साहू, पोखन साहू, प्रकाश मरकाम, बिसम्भर साहू, नरसिंग चोरमार, सुरेंद्र साहू, तोषण मरकाम, अशोक सिन्हा, भुवन साहू, केजूराम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments