छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ग्राम अछोटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस सह वृक्षारोपण उत्सव मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाल...
कुरूद:- ग्राम अछोटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस सह वृक्षारोपण उत्सव मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विजय पुत्र राघवेन्द्र साहू के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय भूमि पर उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान विजय साहू द्वारा आम, नीम, चिरौंजी, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 15 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कहा गया कि बच्चों का वृक्षों के प्रति प्यार ही बेहतर पर्यावरण का सार है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।


No comments