छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- घड़ी चौक, धमतरी में श्री राम हिन्दू संगठन एवं नगर निगम धमतरी के तत्वावधान में आयोजित भव्य दही-हांडी उत्सव में...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- घड़ी चौक, धमतरी में श्री राम हिन्दू संगठन एवं नगर निगम धमतरी के तत्वावधान में आयोजित भव्य दही-हांडी उत्सव में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।दही-हांडी उत्सव में उमंग, उत्साह और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोविंदा की टोलियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। युवाओं के उत्साह, बच्चों की उमंग और नगरवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता से घड़ी चौक का वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए जमकर तालियां बजाईं।
विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि दही-हांडी जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है।उन्होंने कहा कि धमतरी की जनता जिस उत्साह और एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता करती है, वह धमतरी की जीवंत सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सद्भाव का परिचायक है।
विधायक श्री साहू ने भव्य आयोजन के लिए श्री राम हिन्दू संगठन, नगर निगम धमतरी, सभी आयोजकों, गोविंदा टीमों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।


No comments