छत्तीसगढ़ कौशल न्युज बिलाईगढ़:- छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का 26 सितंबर 2026, शनिवार को वनांचल क्षेत्र का एक दिवसीय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
बिलाईगढ़:- छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का 26 सितंबर 2026, शनिवार को वनांचल क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी जिला रायपुर, महासमुंद एवं बलौदाबाजार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आमगांव, बार नवापारा पहुंचकर बार नवापारा परिक्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव के भतीजे स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव, राजनीति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव तथा जिला संगठन मंत्री धमतरी रमेश यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश पदाधिकारी 26 सितंबर को सुबह 10 बजे रायपुर से बलौदाबाजार ग्रामीण क्षेत्र के आमगांव, बार नवापारा के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचकर वे स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।दौरे को लेकर संबंधित परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान फोटो कवरेज एवं मीडिया संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारी किए जाने की जानकारी दी गई है।


No comments