Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता का संदेश, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक मनाया

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर में National Pharmacy Week एवं World Pharmacists Day उत्साहपूर्वक मनाया ग...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर में National Pharmacy Week एवं World Pharmacists Day उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भारत: कॉम्बैटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR)” के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे, एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में फार्मासिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमित रॉय, प्रोफेसर कम प्राचार्य, सीएसआईपी, दुर्ग तथा डॉ. नागेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं ड्रग एनालिस्ट, ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, आयुष विभाग, रायपुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर डॉ. आशुतोष शुक्ला, डायरेक्टर, ग्रेसियस कॉलेज; डॉ. राहुल यादव, फार्मेसी डायरेक्टर तथा डॉ. बिबेकानंद मेहर, प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की बढ़ती चुनौती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का अनुचित और अनावश्यक उपयोग जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। ऐसे में दवाओं के उचित उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को सही मार्गदर्शन देने में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है।

            कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए Scitoons, पोस्टर मेकिंग एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा जन-जागरूकता रैली के माध्यम से एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और AMR के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं, जन-जागरूकता गतिविधियों एवं आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। 

No comments