छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2026 में वैभवी अग्रवाल ने देशभर में 35वीं रैंक हासिल कर कुरूद सहित अग्रवाल सम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2026 में वैभवी अग्रवाल ने देशभर में 35वीं रैंक हासिल कर कुरूद सहित अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और समाजजनों में हर्ष का माहौल है। अग्रवाल समाज कुरूद के सचिव मनोज राजकुमार अग्रवाल ने वैभवी अग्रवाल को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वैभवी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता न केवल परिवार और समाज, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपने कार्यों से देश और समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वैभवी की सफलता आने वाली पीढ़ियों को कठिन परिश्रम और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।


No comments