छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर: - सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार, 23 सितंबर को आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में ग्रेसियस कॉ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार, 23 सितंबर को आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान आयोजित रक्तदान अभियान में ग्रेसियस कॉलेज के 32 विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। विद्यार्थियों की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिला।कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस विभाग नीरज शर्मा, सह-प्राध्यापक नर्सिंग विभाग श्रीमती प्रीति महंत तथा सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस विभाग मिस दीक्षिता निषाद उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।ग्रेसियस कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता ने सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रदर्शित किया। कॉलेज परिवार ने रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की। उक्त जानकारी कॉलेज की मीडिया प्रभारी एवं सह-प्राध्यापक डॉ. मुक्ता कौशिक ने दी।


No comments