छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम सेमरा (डी) में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम सेमरा (डी) में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास कार्य की शुरुआत की गई।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सामुदायिक उपयोग की आवश्यक अधोसंरचना विकसित करना प्राथमिकता है। सेमरा (डी) में बनने वाला शेड ग्रामीणों की आवश्यकता को पूरा करेगा और सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक निधि सहित उपलब्ध संसाधनों का जनहित में उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी अध्यक्ष खिलेन्द्र पडौटी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत धमतरी सदस्य फतेश्वरी डोमन साहू, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के सचिव ओमप्रकाश सेन, ग्राम पंचायत सेनचुआ के सरपंच एवं जोन अध्यक्ष जितेन्द्र साहू तथा सहकारी समिति डाही के अध्यक्ष साकेत साहू शामिल रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पंचगण, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सरपंच रामचंद दिवान सहित राजेश्वर साहू, चन्द्रिका बाई साहू, डोमेश्वरी साहू, कमलनारायण ध्रुव, मेष कुमार साहू, रत्तीराम साहू, तुलसी यादव, तोमेश्वरी नेताम, देवकुमारी साहू, लक्ष्मी नेताम, फूलसिंग साहू, जीवराम सोनबेर, देवाराम साहू, मक्खन लाल साहू, भुखेन्द्र सोनबेर, डोमेश सोनबेर, लक्ष्मण सोनबेर, भगत निर्मलकर, घनश्याम साहू, पुष्पलता जितेन्द्र साहू, इंद्रमन साहू एवं मोहन ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने शेड निर्माण की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण पूर्ण होने के बाद यह शेड गांव में होने वाले सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी होगा।


No comments